DD Free Dish

DD Free Dish 55 e auction channel list 2021

प्रसार भारती की ओर से चलाई जा रही निशुल्क डीटीएच सर्विस डीडी फ्री डिश में चल रहे mpeg4 स्लॉट्स के लिए 23 अगस्त को 55वीं ई ऑक्शन करवाई गई थी जिसको लेकर सभी के मन में यही इंतजार था कि इस ई ऑक्शन के परिणाम कब घोषित किए जाएंगे। तो आखिरकार आप सभी का इंतजार खत्म करते हुए DD Free Dish 55 e auction channel list 2021 भी घोषित कर दी गई है।

डीडी फ्री डिश की 55वीं ई ऑक्शन में सभी प्रकार के चैनल्स को न्योता दिया गया था कि जो चैनल इस Mpeg4 स्लॉट्स के लिए इच्छुक है वह भाग लेकर अच्छी खासी bid लगाकर स्लॉट जीत सकता है और इसी को देखते हुए 2 चैनल्स ने सफलतापूर्वक स्लॉट जीत लिया है।

DD Free Dish 55 e auction result

अब आप यही सोच रहे होंगे कि DD Free Dish 55 e auction result क्या है और यह कौनसे नेटवर्क के चैनल है तो देखिए हम आपको बता दें कि वीकॉन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नया लॉन्च होने जा रहा हिंदी न्यूज़ चैनल Vertent Samachar Plus 24*7 ने हिस्सा लेकर स्लॉट जीता है तो वहीं दूसरी ओर विंटेज स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का हिंदी न्यूज़ चैनल FM News ने स्लॉट जीतकर कामयाबी हासिल की है।

DD Free Dish 54 e Auction channel list 2021 for MPEG2 slots

DD Free Dish 55 e auction channel list 2021
DD Free Dish 55 e auction channel list 2021

यह दोनो नये चैनल्स आपको डीडी फ्री डिश पर 1 सितंबर 2021 से देखने को मिलना शुरू होंगे और 31 मार्च 2022 तक देखने को मिलेंगे। इन दोनो चैनल्स को लॉन्च होने के लिए 65 लाख से अधिक रकम किश्तो में ही चुकानी है जिससे इन्हें आसानी होगी। अभी तक डीडी फ्री डिश के mpeg4 में सिर्फ एक ही स्लॉट खाली है जबकि दूसरे नये चैनल को लॉन्च करने के लिए पहले से चल रहे चैनल को बंद करना होगा।

How to watch DD Free Dish Mpeg4 channels?

अगर आप यह सोच रहे हैं कि How to watch DD Free Dish Mpeg4 channels? तो हम आपको बता दें कि सभी Mpeg4 चैनल्स देखने के लिए चाहे वह 55वीं ई ऑक्शन के ही क्यों न हो आपके पास डीडी फ्री डिश का Mpeg4 सेट टॉप बॉक्स होना बेहद जरूरी है। उसी में ही आप mpeg2 और Mpeg4 दोनो के चैनल्स एक साथ एक ही सेट टॉप बॉक्स में देख सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको DD Free Dish 55 e auction channel list 2021 बेहद पसंद आई होगी। अगर आगे भी इसी प्रकार की खबरें पढ़ना चाहते हैं तो आज ही हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉलो करें।

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page