DD Free DishDish TV

Zing Super FTA Box Unboxing | Zing FTA Box First Time Installation

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए बहुत ही खास सेट टॉप बॉक्स के बारे में जानकारी लेकर आए हैं जिसकी काफी समय से मांग की जा रही थी। जी हां, हम Zing Super FTA Box Unboxing | Zing FTA Box First Time Installation के बारे में बात करने वाले है।

इस सेट टॉप बॉक्स को डिश टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से डीडी फ्री डिश के उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए लॉन्च किया है। जिसमें डीडी फ्री डिश के तमाम चैनल्स के साथ-साथ डिश टीवी के 95 से अधिक फ्री टू एयर चैनल्स और साथ ही में सभी पेड चैनल्स को सब्सक्राइब करके देखने का मौका मिलता है।

इस जिंग सुपर FTA बॉक्स में आपको डीडी फ्री डिश के सेट टॉप बॉक्स से क्या अलग खास फीचर्स मिलते है इसकी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:

Dish TV launches Zing Super FTA Box for Free Channels

बाकी हम इस जिंग सुपर FTA सेट टॉप बॉक्स की अनबॉक्सिंग और रिव्यू करके आपको बता देते है। जिसमें आपको सबसे पहले….

  • User Manual
Zing Super FTA Box User Manual
Zing Super FTA Box User Manual

जैसे ही आप जिंग सुपर FTA बॉक्स के अनबॉक्स करेंगे तो उसमें सबसे पहले आपको User Manual मिलेगा जिसमें बॉक्स के अंदर दी गई सभी चीजों की एक सूची दी गई है और साथ ही उनकी विशेषताएं भी बताई गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से यह समझ सकते हैं की आपको इस Set Top Box का इस्तेमाल किस तरह से करना है।

  • Audio Video Cable
Zing Super FTA Box AV Cable
Zing Super FTA Box AV Cable

इसके बाद बॉक्स में आपको Audio Video Cable भी दी गई है जिसकी क्वालिटी काफी अच्छी रहेगी। यह केबल video और Audio के सिग्नल्स देने के लिए इस्तेमाल की जाती है जिसमें ऑडियो वीडियो के तीन अलग-अलग रंगों के विकल्प दिए गए हैं। जैसे कि: ऑडियो के लिए लाल, सफेद और वीडियो के लिए पीला।

  • Remote

AV केबल के बाद बॉक्स में आपको यूनिवर्सल रिमोट दिया गया है जिसके जरिए आप अपने इस जिंग सुपर FTA बॉक्स को कंट्रोल कर सकते हैं।

Zing Super FTA Box Remote
Zing Super FTA Box Remote
  • रिमोट के लेफ्ट साइड पर सबसे ऊपर TV IN का बटन और राइट कॉर्नर पर लाल रंग में Power बटन मिलेगा।
  • इसके ठीक नीचे वाली लाइन में लेफ्ट कॉर्नर पर Source बटन और उसके साथ ही वॉल्यूम माइनस (V-) और वॉल्यूम प्लस (V+) का बटन मिलेगा।
  • इसके साथ ही राइट कॉर्नर पर SET का बटन दिया गया है। इसके ठीक नीचे वाली लाइन में ACTIVE बटन, लैंग्वेज बटन (LANG), प्रीव्यू चैनल (PREV CH) और सेटिंग बटन दिए गए हैं।
  • उसके नीचे वाली लाइन में फेवरेट का बटन (FAV), अलर्ट बटन, मैसेज बटन और HELP बटन मिलेगा।
  • इसके अलावा कुछ अलग-अलग रंगों के विकल्प बटन भी दिए गए हैं। जिसमें लाल, हरा, पीला और नीला रहेंगे।
  •  इन सबके बाद रिमोट के लेफ्ट कॉर्नर पर छोटा सा Info बटन और उसके राइट कॉर्नर पर छोटा सा BACK बटन दिया गया है।
  • रिमोट के ठीक बीच में आपको OK बटन दिया गया है जिसके चारों तरफ आप UP, down, left, right बटन को चैनल्स बदलने और चैनल की आवाज़ कम-ज्यादा करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  •  इन सभी Buttons के नीचे आपको एक कोने में GUIDE बटन और दूसरे कोने में EXIT बटन मिलेगा। इसके अलावा रिमोट के सेंटर में नीचे की ओर लाल रंग में MENU बटन और उस बटन के ठीक नीचे MUTE बटन दिया गया है जिनके दोनों कॉर्नर्स पर एक तरफ वॉल्यूम प्लस माइनस बटन (+ VOL -) और दूसरी तरफ चैनल प्लस माइनस बटन (+ CH -) भी दिए गए हैं।
  • इसके बाद रिमोट में आपको कुछ नंबर विकल्प बटन दिए गए हैं। रिमोट के आखिर में आपको लेफ्ट कॉर्नर पर SPECIALS का बटन दिया गया है और इसके राइट कॉर्नर पर MY DISHTV का बटन दिया गया है।
Zing Super FTA Box Unboxing
Zing Super FTA Box Unboxing
  • रिमोट के बिल्कुल नीचे की ओर आपको डिश टीवी की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। रिमोट के पिछली तरफ कुछ निर्देश दिए गए हैं।
Zing super fta box dish tv 1
  • इसके ठीक नीचे बैटरी एरिया दिया गया है जिसमें दो AAA बैटरीज डालने पर ही रिमोट इस्तेमाल में लाया जा सकता है। बॉक्स में दो AAA बैटरी भी दी गई है।

Straps & Hooks

Zing Super FTA Box Unboxing | Zing FTA Box First Time Installation
Zing Super FTA Box Unboxing | Zing FTA Box First Time Installation

इसके अलावा बॉक्स में आपको कुछ प्लास्टिक स्ट्रैपस (Zip Ties) और कुछ हुक्स दिए जाते हैं। डिश इंस्टॉलेशन के वक्त केबल को सही तरीके से सेट करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है।

Connectors For Coaxial Cable

Zing super fta box cable connectors

इसके अलावा बॉक्स में आपको दो कनेक्टर्स भी दिए जाते हैं जिनका इस्तेमाल Coax Cable को आपकी टीवी और सेट टॉप बॉक्स के साथ कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। हम आपको यह भी बता दें कि Coaxial Cable आपको अलग से खरीदनी होगी।

Adaptor

Zing FTA Box Adopter
Zing FTA Box Adopter

इसके अलावा बॉक्स में आपको Dish TV ब्रांडिंग के साथ एक 12V Adaptor भी मिलेगा जिसकी क्वालिटी भी काफी अच्छी है यह Adaptor Set Top Box को पावर देने का काम करता है जिसकी केबल काफी लंबी है और क्वालिटी के हिसाब से देखा जाए तो केबल की क्वालिटी भी काफी बेहतर मिलेगी।

Zing Super FTA Box

Zing Super FTA Box
Zing Super FTA Box

इसके बाद बॉक्स के अंदर आपको DishTV ब्रांडिंग के साथ Zing Super FTA Box मिलेगा। जिसके सामने की तरफ dishNXT  लिखा हुआ मिलेगा और उसके ठीक नीचे ही बॉक्स का मॉडल नंबर भी दिया गया है।

Set Top Box के दूसरी तरफ पावर बटन दिया गया है इस पावर बटन को दबाकर आप बॉक्स On या Off कर सकते हैं। इस बटन के साथ ही LED Indication भी दी गई है यह Set Top Box अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक बॉडी के साथ आएगा।

Zing Super FTA Box Back Profile
Zing Super FTA Box Back Profile

अब अगर बात करें बॉक्स की कनेक्टिविटी की तो बॉक्स में पीछे की ओर सबसे पहले आपको

  • LNB IN का विकल्प दिया गया है  जहां Coax Cable Connector लगाया जाता है उसके बाद Right Audio Port और Left Audio Port  दिए गए हैं जिनमें ऑडियो वीडियो केबल कनेक्ट की जाती है। उसके साथ ही Video Port दिया गया है आखिर में उसके साथ Power Port दिया गया है जिसमें सेट टॉप बॉक्स का Adaptor कनेक्ट किया जाता है।
  • हम आपको यह भी बता दें की यह सेट टॉप बॉक्स आपको High Definition में नहीं मिल पाएगा क्योंकि यह बॉक्स केवल Standard Definition में ही आता है।
Zing Super FTA Box small size
Zing Super FTA Box Small size
  • अगर बात करें बॉक्स के साइज की तो यह काफी छोटे साइज का बॉक्स है जिसे कहीं भी आसानी से Adjust किया जा सकता है।

Zing Super FTA Box First Time Installation

Zing Super FTA Box Loading Screen
Zing Super FTA Box Loading Screen

TV से कनेक्ट करने के बाद जैसे ही आप Set Top Box को ऑन करेंगे तो पहले आपको Loading Please Wait दिखाई देगा।

How to upgrade software in Zing Super FTA Set Top Box
How to upgrade software in Zing Super FTA Set Top Box
  • उसके बाद Dish TV का लोगो टीवी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। उसके बाद यह सीधा आपको Software Upgrade की ओर ले जाएगा। जहां पर आप के लिए 2 Satellite मौजूद रहेंगे जिसमें सबसे पहले Satellite SES8 मौजूद होगा जोकि Dish TV का Satellite होता है उसके बाद दूसरा सेटेलाइट ST2 दिखाई देगा जोकि Videocon d2h का Satellite होता है। लेकिन आपने इसमें SES8 की सेटिंग्स करनी है क्योंकि आपने DD Free Dish के चैनल्स को देखना है। इसके बाद आपको TV Screen पर सबसे नीचे  Start  का विकल्प दिखाई देगा उस पर रिमोट से OK दबा दीजिए इसके बाद यह पूछेगा क्या आप इसे सचमुच Update करना चाहते हैं (Do you want to update now) जिसमें आपको Yes और No के दो विकल्प नजर आएंगे इनमें से आपको Yes विकल्प पर रिमोट से OK दबाना है।
Zing FTA Box Software Upgrade
Zing FTA Box Software Upgrade
  • इसके बाद आपको TV Screen पर Please Wait लिखा हुआ नजर आएगा और Set Top Box का Software Update होना शुरू हो जाएगा। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है की Software Update होने के दौरान किसी भी कारण Set Top Box बंद नहीं होना चाहिए। Software update होने के बाद Set Top Box अपने आप Restart हो जाएगा।
  • Software Update
Zing Super FTA Box Menu Language
Zing Super FTA Box Menu Language
  • अब Software update होने के बाद सबसे पहले आपको अपने TV Screen पर Menu Language का विकल्प नजर आएगा। जिसमें आपको English और Hindi दोनों भाषा में विकल्प दिए जाएंगे। लेकिन हम यहां पर English भाषा को ही रखेंगे और नीचे लिखे।
Zing FTA Box Installation
Zing FTA Box Installation
  • Next  के Option पर रिमोट से OK बटन दबा देंगे। इसके बाद आपको टीवी स्क्रीन पर Satellite SES8 लिखा नजर आएगा उसके नीचे ही Start Search पर OK बटन दबा दीजिए। OK बटन दबाते ही जितने भी चैनल्स है वह Update होने शुरू हो जाएंगे।
Zing FTA Box Helpline Number
Zing FTA Box Helpline Number
  • Set Top Box के Update होने के बाद टीवी स्क्रीन पर आपको No Account Balance का Message दिखाई देगा जिसे हमें Manually Refresh करवा के अपने अकाउंट को Activate करवाना होगा। या फिर जहां से आपने यह Set Top Box खरीदा है उन्हीं से संपर्क करना होगा। इसके बाद आपका Dish TV Set Top Box  शुरू हो जाएगा। इसके बाद Menu Options में आप कुल पांच विकल्प देख पाएंगे, सबसे पहले
Zing Super FTA Set Top Box Menu
Zing Super FTA Set Top Box Menu
  • Channels
  • Active Services
  • TV Guide
  • My DishTV
  • Help
  • यहां से अगर आप TV Guide में जाएंगे तो आपको उसी तरह से चैनल्स नजर आएंगे जैसे आपको dishNXT HD Set Top Box में या बाकी मॉडल्स के Set Top Box में दिखाई देते हैं।
Channel EPG
Channel EPG
  • इसके बाद आप अगर  Entertainment मे जाकर Hindi में जाएंगे तो जो EPG आपको नजर आएगा वह कुछ इस प्रकार का होगा जो काफी बेहतरीन तरीके का दिया गया है।
  • इसमें आपको DD Free Dish के भी काफी सारे चैनल मिलेंगे जिन्हें आप पूरे 2 साल के लिए मुफ्त में देख पाएंगे। लेकिन वह केवल नए कनेक्शन की Activation के साथ ही दिए जाएंगे उसके बाद आपको ₹499 प्रतिवर्ष चुकाना होगा। इतना ही नहीं आपको कुछ ऐसे चैनल्स भी इसमें देखने को मिलेंगे जो DD Free Dish का हिस्सा नहीं है लेकिन उन्हें भी आप इसमें देख पाएंगे। इसमें आपको कुछ Paid चैनल जैसे Zee classic, Zee Vajwa, Ishara आदि और भी कई चैनल बिल्कुल मुफ्त में देखने को मिल जाएंगे। इसकी पूरी चैनल लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Zing Super FTA Box Channel List | Zing FTA Box

Zing FTA Box Menu Options
Zing FTA Box Menu Options
  • अब अगर बाकी विकल्पों की बात करें तो जैसे ही आप My DishTV में जाएंगे तो आपको Reminder, Favorites, Channel Settings, Video & Display, Language Settings, Timer Settings, Tools, STB Info Sheet यह सभी विकल्प दिखाई देंगे।
My Dish TV Menu
My Dish TV Menu
  • इसके बाद अगर आप Help में जाएंगे तो आपको My Account, SMS Services, Contact Us यह सभी विकल्प नजर आएंगे।
  • अगर आप Active Services में जाते हैं तो जो भी Active Service इसमें मौजूद है वह आपको मिल जाएगी।
  • इसके बाद अगर आप Language Settings में जाते हैं तो उसमें भी आपको English और Hindi  के दो विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी मर्जी से चुन सकते है।
Video and Display Settings
Video and Display Settings
  • अगर आप Video & Display में जाते हैं तो आपको TV Screen Format, Aspect Ratio, Banner Timeout, Brightness, Color, Contrast, CVBS OSD Transparency यह सभी विकल्प देखने को मिलेंगे। जिन्हें आप अपनी मर्जी से कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • अब इसके कीमत की बात करें तो यह 850 से 1250 रूपए के बीच में मिल जाता है जिसे केवल नज़दीकी डीलर से ही खरीदा जा सकता है।
  • आप हमसें भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। खरीदने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

हम उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई Zing Super FTA Box Unboxing | Zing FTA Box First Time Installation की जानकारी पसंद आई होगी। कृपया करके हमारी वेबसाइट को फॉलो जरूर करें और हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और परिजनों में शेयर करें।

धन्यवाद।

One thought on “Zing Super FTA Box Unboxing | Zing FTA Box First Time Installation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page