Sun Direct

How to Make Favourite Channel List in Sun Direct Set Top Box

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं How to Make Favourite Channel List in Sun Direct ताकि आप अपने मनपसंद चैनल्स की सुचि को अपने हिसाब से बनाकर चैनल्स के कार्यक्रम का आनंद उठा सके। सन डायरेक्ट डीटीएच सेवा का आनंद केवल 50 रूपए प्रति महीने में 200 से अधिक चैनल्स के साथ लिया जा सकता है।

अगर आपको भी सन डायरेक्ट डीटीएच में फेवरेट चैनल्स लिस्ट बनाना नहीं आता है तो हमारी इस पोस्ट को पढ़ने के बाद बिना किसी परेशानी के बना सकेंगे।

Sun Direct Favorite Channel List

  • अपनी मनपसंद चैनल्स की लिस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आपको रिमोट से  Menu बटन दबाना होगा।
  • Menu बटन दबाने पर आपको अपने टीवी स्क्रीन पर कई सारे विकल्प दिखाई देंगे लेकिन आपको केवल Channel के विकल्प को चुनना है।
  • Channel के विकल्प को चुनने के बाद भी आपको उसमें चार अलग-अलग विकल्प Program Guide, TV Manager, Radio Manager और Timer Manager दिखाई देंगे।
How to Make Favourite Channel List in Sun Direct
How to Make Favourite Channel List in Sun Direct
  • यहां आपको TV Manager के विकल्प को चुनना है और इसके लिए आपको रिमोट से TV Manager के विकल्प पर OK दबाना है।
  • OK का बटन दबाते ही आपको अपने टीवी स्क्रीन पर Enter PIN Code लिखा हुआ दिखाई देगा जिसमें आपको एक Default पिन कोड 0000 डालना है।

Sun Direct HD Set Top Box Unboxing and Review in Hindi

Sun Direct Favorite list password
Sun Direct Favorite list password
  • जैसे ही आप यह पिन कोड डालेंगे आपको अपने टीवी स्क्रीन पर एक नई विकल्प सूची दिखाई देगी।
  • जिसमें सबसे पहले नीले रंग में Fav (Favourite) का विकल्प, लाल रंग में Lock का विकल्प, हरे रंग में Skip और पीले रंग के बटन पर Move का विकल्प दिखाई देगा।
Sun Direct TV Program Edit
Sun Direct TV Program Edit
  • आपको इन सभी विकल्पों में से Favourite का विकल्प चुनना है जिसके लिए आपको अपने रिमोट से नीला बटन दबाना होगा।
How to select favorite channels in sun direct
How to select favorite channels in sun direct
  • अब जैसे ही आप रिमोट से नीला बटन दबाएंगे तो आपको आपके टीवी स्क्रीन पर एक और विकल्प सूची दिखाई देगी।
  • इस सूची में एक तरफ सबसे पहले Favorite दूसरी तरफ Favourite TV Channel और इसके तीसरी तरफ Program के विकल्प दिखाई देंगे।
  • जिनमें सबसे पहले Favourite के विकल्प में आप देखेंगे की आपको 16 अलग-अलग Favourite Channel List बनाने के विकल्प दिए गए हैं।
  • जिनमें Favourite 1 से लेकर Favourite 16 तक की एक List है।
  • Favorite 1  में अपने कुछ मनपसंद Channels को शामिल करने के लिए आपको सबसे पहले Program में जाना होगा।
  • उसके लिए आपको रिमोट से Right Arrow बटन दबाना होगा।
  • Program में जाकर आपको जो भी चैनल्स के विकल्प दिखाई देंगे उनमें से आप अपना कोई भी मनपसंद चैनल चुन सकते हैं।
  • मान लीजिए आपने Sun TV Channel को अपनी Favourite 1 की Channel List में शामिल करना है तो आपको रिमोट से लाल रंग का बटन(Select) दबाना होगा।
How to select channels for favorite list in sun direct
How to select channels for favorite list in sun direct
  • जैसे ही आप लाल बटन दबाएंगे तो आप अपने टीवी स्क्रीन पर देख पाएंगे कि Favourite TV Channel की लिस्ट में Sun TV Channel शामिल हो चुका है।
  • अब इसी तरह आपको बाकी चैनल्स को भी लाल बटन दबाकर Favourite TV Channel में शामिल करना है।
  • इसके बाद आप अगर अपनी एक और Favourite Channel List तैयार करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको दोबारा Favourite के विकल्प में आकर Favourite 2 में जाना होगा।
  • Favorite 2 में आने के बाद आपको फिर से रिमोट से Right Arrow बटन दबाकर प्रोग्राम में जाना होगा जहां Sun Direct के सभी चैनल्स की सूची दी गई है।
  • इस विकल्प सूची में से आपको फिर से अपना एक पसंदीदा चैनल चुनना है और उसे चुन कर रिमोट से लाल बटन (Select) दबाना है।
  • इसी तरह एक बार फिर आपके Favourite TV Channel में आपके पसंदीदा चैनल शामिल हो जाएंगे।
  • अब जो भी Favorite List आपने बनाई है उसे टीवी में Save करने के लिए आपको Exit बटन दबाना होगा।
  • जैसे ही आप Exit बटन दबाएंगे आपको अपने टीवी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा। (Settings is changed. Do you want to save?)
Sun Direct Favorite channel settings
Sun Direct Favorite channel settings
  • जिसमें आपको दो अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे। इसके एक तरफ OK और दूसरी तरफ Cancel का विकल्प दिया गया है।

इनमें से आपने OK विकल्प को चुनना है और रिमोट से OK दबाकर बनाई गई Channel List को सेव कर लेना है।

  • इसके बाद आपकी पसंदीदा चैनल्स की Favorite List तैयार हो जाएगी अब स्क्रीन से बाहर आने के लिए केवल आपको Exit बटन को दबाना होगा।
  • अपनी बनाई गई Favorite Channel List को देखने के लिए अब आपको रिमोट से FAV का बटन दबाना होगा।
  • जैसे ही आप रिमोट से FAV बटन दबाएंगे आपको अपनी बनाई हुई Favorite Channel List (Favorite 1) दिखाई देगी जिसमें आपके चुने हुए पसंदीदा चैनल्स भी आपको दिखाई देंगे।
Sun Direct Favorite Channel List
Sun Direct Favorite Channel List
  • अपनी बनाई गई दूसरी Favorite Channel List देखने के लिए आपको रिमोट से Right Arrow बटन को दबाना होगा।
  • जैसे ही आप Right Arrow बटन दबाएंगे आपको आपकी बनाई गई दूसरी Favorite Channel List (Favorite 2) दिखाई देगी जिसमें आपके चुने गए सभी मनपसंद चैनल भी दिखाई देंगे जो आपने Favourite 2 में शामिल किए थे।
  • इस तरह आप  Favourite Channel List बनाकर आसानी से अपने मनपसंद चैनल को देख पाएंगे।

How to Remove Channels from Sun Direct Favorite List?

  • अब आप अगर इस Favorite Channel List में से किसी भी चैनल को हटाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको एक बार फिर TV Manager में जाना होगा।
  • TV Manager में जाकर फिर से Pin Code 0000 डालना है और रिमोट से नीला बटन दबाना है जिसके दबाते ही एक बार फिर आपके Favorite Channel की List खुल जाएगी।
  • अब जिस भी चैनल को आप List से हटाना चाहते हैं उसे आपको Select करना होगा और रिमोट से लाल बटन (Delete) दबाना होगा।
How to Delete Channels from Favorite channels list on sun direct
How to Delete Channels from Favorite channels list on sun direct
  • मान लीजिए कि आप अपने Favourite Channel List में से Sun TV Channel को हटाना चाहते हैं तो उसके लिए पहले आपको Sun TV पर आना होगा और रिमोट से लाल बटन दबाना होगा।
  • जैसे ही आप रिमोट से लाल बटन दबाएंगे आप अपने टीवी स्क्रीन पर देख पाएंगे कि Sun TV आपके Favourite Channel List में से हट चुका है।
  • अब एक बार फिर से अपने Channel List को Save करने के लिए रिमोट से Exit बटन दबाना होगा।
  • Exit बटन दबाने पर टीवी स्क्रीन पर आपको एक मैसेज (Settings is changed. Do you want to save?) दिखाई देगा। जिसमें फिर से दो विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको OK दबाना है।
  • OK दबाते ही आपकी नई Favorite Channel List तैयार हो जाएगी।
  • अगर आप अपने द्वारा बनाई गई नई Favourite Channel List को देखना चाहते हैं तो एक बार फिर FAV बटन दबाकर देख सकते हैं।
  • इसी तरीके से आप अपनी Favourite Channel List तैयार कर सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार उनमें बदलाव भी कर सकते हैं।

बाकी आप वीडियों देखकर भी अपने सन डायरेक्ट डीटीएच में अपने मनपसंद चैनल्स की सुचि बना सकते है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी How to Make Favourite Channel List in Sun Direct की पोस्ट पसंद आई होगी। कृपया इस पोस्ट को आगे शेयर करें और हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।

धन्यवाद।

One thought on “How to Make Favourite Channel List in Sun Direct Set Top Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page