Siti Digital

Tribe TV added on Siti Cable

कल्याणी सॉल्वैक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से भारत का पहला संताली भाषा का चैनल Tribe TV added on Siti Cable जिसे अभी हाल ही में सेटेलाइट परीक्षण के लिए शुरू किया गया था।

Tribe टीवी चैनल से पहले अभी तक किसी भी ब्रॉडकास्टर ने संताली भाषा में चैनल लॉन्च नहीं किया था। कल्याणी सॉल्वेक्स ग्रुप की एक पहल है ताकि भारत में संताली भाषा को हर कोई जान सके‌। अगर बात की जाए कि संताली भाषा को कौन से राज्य में बोला जाता है तो उसमें उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मिजोरम, असम और त्रिपुरा शामिल है।

Tribe TV channel Satellite Details

Tribe TV चैनल को सी बैंड सेटेलाइट GSAT-30 83 डिग्री ईस्ट पर फ्री टू एयर में परीक्षण किया जा रहा है जिसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा। Tribe TV channel Satellite Details कुछ इस प्रकार से है:

  • Channel Name: Tribe TV
  • Frequency: 3757
  • Polarity: Horizontal (H)
  • Symbol Rate: 14999
  • Satellite: GSAT-30 @83* east (C Band)
  • Modulation: H.264 (MPEG-4)
Tribe TV Channel on Siti Cable
Tribe TV Channel on Siti Cable

Hathway Cable TV Launches 6 New Channels

Tribe TV channel number

Tribe टीवी चैनल को लेकर काफी सवाल भी आएंगे कि आखिर इस चैनल को कौन से डीटीएच और केबल टीवी प्लेटफार्म में देखा जा सकता है और Tribe TV channel number क्या है। तो हम आपको बता दें की Tribe TV को फिलहाल मशहूर केबल टीवी प्लेटफार्म सिटी डिजिटल केबल में चैनल नंबर 84 पर देखा जा सकता है। जबकि बाकी प्लेटफार्म में ऑफिशल लॉन्च होने के बाद डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा।

Tribe TV to launch Tribe Plus and Tribe Time
Tribe TV to launch Tribe Plus and Tribe Time

कल्याणी सॉल्वेक्स नेटवर्क का कहना है कि Tribe TV चैनल को एक संताली न्यूज़ चैनल के रूप में शुरू किया गया है। अगर इस चैनल को अच्छी कामयाबी मिलती है तो वह अपने दो और अन्य चैनल्स भी भारत में लॉन्च करेंगे। जिनमें पहला चैनल का नाम Tribe Plus रहेगा जबकि दूसरे चैनल का नाम Tribe Time रखा जाएगा। यह दो अन्य चैनल किस प्रकार का कंटेंट दिखाएंगे उसको लेकर अभी कोई भी खबर जारी नहीं की गई है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको Tribe TV added on Siti Cable को लेकर दी गई ख़बर पसंद आई होगी। कृपया करके आगे भी हमारी ख़बरें पाते रहने के लिए वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉलो करें।

धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page