TV Channel Updates

Star India planning to launch Star Sports 1 Tamil HD

टीवी मनोरंजन के लिए सबसे ज्यादा माना नेटवर्क स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Star India Pvt.ltd) की ओर से तैयारी की जा रही है अपना एक नया स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने की। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं, स्टार इंडिया (Star India) और Star Sports Network लेकर आ रहा है तमिलनाडु ग्राहकों के लिए एक नया स्पोर्ट्स एचडी चैनल जिसका नाम रहेगा Star Sports 1 Tamil HD लेकिन यह कब लॉन्च होगा और Star Sports 1 Tamil HD को डीटीएच/केबल टीवी के ग्राहक अपने टीवी पर कब देख सकेंगे इसकी पूरी जानकारी के लिए खबर को पूरा जरूर पढ़े।

Star sports network channels
Star Sports Network Channels

Star Sports Network की ओर से पहले से ही कुल 17 स्पोर्ट्स के चैनल्स चल रहे हैं जिनमें 12 Standard Definition SD चैनल्स है और 5 HD चैनल्स है। जिनकी चैनल्स की सुचि कुछ इस प्रकार से है:

  1. Star Sports 1 (अंग्रेजी भाषा में)
  2. Star Sports 1 HD (अंग्रेजी भाषा में)
  3. Star Sports 2 (अंग्रेजी भाषा में)
  4. Star Sports 2 HD (अंग्रेजी भाषा में)
  5. Star Sports 3 (हिंदी, मलयालम, बंगाली भाषा में)
  6. Star Sports 1 Hindi (हिंदी भाषा में)
  7. Star Sports 1 Hindi HD‌ (हिंदी भाषा में)
  8. Star Sports Select 1 (अंग्रेजी भाषा में)
  9. Star Sports Select 1 HD (अंग्रेजी भाषा में)
  10. Star Sports 1 Tamil (तमिल भाषा में)
  11. Star Sports 1 Bangla (बंगाली भाषा में)
  12. Star Sports 1 Kannada (कर्नाटका भाषा में)
  13. Star Sports 1 Telugu (तेलुगू भाषा में)
  14. Star Sports 1 Marathi (Not officially launched) (मराठी भाषा में)
  15. Star Sports First (हिंदी)
  16. Star Sports Select 2 (अंग्रेजी भाषा में)
  17. Star Sports Select 2 HD (अंग्रेजी भाषा में)

Star India ने क्षेत्रीय भाषाओं में स्पोर्ट्स चैनल्स क्यों लॉन्च किये ?

आपको बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने ही पहली बार क्षेत्रीय भाषाओं में स्पोर्ट्स चैनल्स को लॉन्च करने की पहल की थी। इस पहल के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय भाषा हिंदी में अपना पहला स्पोर्ट्स चैनल स्टार स्पोर्ट्स वन हिंदी को साल 2017 लॉन्च किया और साथ ही साथ कुछ ही महीनो में तमिलनाडु के रहने वाले ग्राहकों के लिए Star Sports 1 Tamil को भी लॉन्च कर दिया।

स्टार इंडिया को क्षेत्रीय भाषाओं में अपने स्पोर्ट्स चैनल्स को अलग से लॉन्च करने पर भारी सफलता मिली जिसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के ग्राहकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स वन तेलुगु को लॉन्च किया और पश्चिम बंगाल के ग्राहकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स वन बंगाली को लॉन्च किया। इसी के साथ उन्होंने कर्नाटक के ग्राहकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स वन कन्नड़ा को भी लॉन्च किया और महाराष्ट्र के ग्राहकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स वन मराठी को शुरू किया लेकिन कोविड-19 के चलते उसे बंद करना पड़ा।

Big Ganga going to take new avatar as Zee Ganga

आखिर कब होगा लॉन्च Star Sports 1 Tamil HD?

Star Sports 1 Tamil HD got license from ministry of Information and broadcasting
Star Sports 1 Tamil HD got license from ministry of Information and broadcasting

स्टार इंडिया की ओर से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पास अपने पुराने अंग्रेजी धारावाहिक चैनल स्टार वर्ल्ड के नाम को बदलने की अनुमति मांगी थी जिसकी जगह पर उन्होंने Star Sports 1 Tamil HD को शुरू करने की मांग की है। स्टार इंडिया की मांग को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी और स्टार वर्ल्ड चैनल के लाइसेंस को Star Sports 1 Tamil HD में बदल दिया। अब कभी भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क Star Sports 1 Tamil HD को किसी भी वक्त लॉन्च करने की सूचना जारी कर सकता है।

Star Sports 1 Tamil HD logo
Star Sports 1 Tamil HD

स्टार इंडिया की ओर से यह पहली बार होगा कि कोई क्षेत्रीय भाषा में स्पोर्ट्स एचडी चैनल लॉन्च किया जाएगा जबकि इससे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स की ओर से तमिल भाषा में सोनी टेन 4 और सोनी टेन 4 एचडी को इसी महीने जून 2021 में लॉन्च कर दिया है।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई खबर आपको पसंद आई होगी यदि आगे भी इसी तरीके से खबरें पाना चाहते हैं तो आज ही हमें सब्सक्राइब या फॉलो करें।

3 thoughts on “Star India planning to launch Star Sports 1 Tamil HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page