Star Pravah Picture to Launch on May 15th
डिज्नी स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का पहला मराठी फिल्मों का चैनल लॉन्च होने के लिए तैयार है। डिज्नी स्टार ने पिछले साल अपने दो नये मराठी फिल्म चैनल शुरू करने का मन बनाया था लेकिन ट्राई टैरिफ ऑर्डर के नये रुल्स के चलते स्थगित कर दिया। लेकिन अब एक बार फिर नई तारीख का ऐलान किया गया है और Star Pravah Picture to Launch on May 15th बताया जा रहा है।
इससे पहले स्टार इंडिया ने अपना किड्स चैनल Marvel HQ को बंद करके उसकी जगह पर नया चैनल Super Hungama लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने मराठी चैनल के Bouquet को बढ़ाने की पहल करने जा रही है, जिसमें दो नये चैनल्स Star Pravah Picture और Star Pravah Picture HD को 15 मई से ऑफिशियल शुरू कर दिया जाएगा और सभी मुख्य डीटीएच एवं केबल टीवी प्लेटफार्म पर उपलब्ध किया जाएगा।
![Star Pravah Picture to Launch on May 15th 2 Star Pravah Picture to Launch on May 15th](https://i0.wp.com/journalismguide.in/wp-content/uploads/2022/04/Star-Pravah-Picture-channel.jpg?resize=800%2C450&ssl=1)
अभी हाल ही में स्टार इंडिया द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई और बताया गया कि इन दोनों चैनल्स के अलावा कुछ नये चैनल्स भी जल्द लॉन्च किये जाएंगे जिसकी तारीफ अभी तय नहीं की गई है। आपको उन चैनल्स के नाम भी बता देते है जो कि इस प्रकार से है:
- Star Sports 1 Tamil HD
- Star Sports 1 Telugu HD
- Star Gold 2 HD
- Star Gold Romance
- Star Gold Thrills
- Star Movies Select
- Asianet Movies HD
- Jalsha Josh
- Hungama HD
- Vijay Super HD
- Disney Channel HD
![Star Pravah Picture to Launch on May 15th 3 Disney Star India](https://i0.wp.com/journalismguide.in/wp-content/uploads/2022/04/Disney-Star-India.jpg?resize=800%2C751&ssl=1)
हमारे अन्य मुख्य पोस्ट भी जरूर पढ़े:
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह Star Pravah Picture to Launch on May 15th जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि पसंद आई हो तो अभी इस पोस्ट को आगे शेयर करें और वेबसाइट को फॉलो करें और ऐप को डाउनलोड करना न भूलें।
धन्यवाद।
Pingback: Sports18 1 and Sports18 1 HD on Jio TV - Journalism Guide